यूपी सरकार में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन पर तीखा प्रहार किया है. उन्होंने विपक्ष को डूबता हुआ जहाज बताया और कहा कि सपा-कांग्रेस का कोई साझा एजेंडा नहीं है. वे सिर्फ मोदी सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं को रोकना चाहते हैं, लेकिन जनता उनके बहकावे में नहीं आएगी.
