उदयपुर में शुक्रवार को भी भीषण गर्मी का दौर जारी रहा। शहर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगातार दूसरे दिन पारा 40 डिग्री के पार रहने से दिनभर गर्म हवाओं का असर देखने को मिला। एक दिन पहले 8 मई को उदयपुर का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। इसके मुकाबले शुक्रवार को दिन के तापमान में हल्की गिरावट रही, लेकिन गर्म हवाओं और तेज धूप ने रोजाना लोगों को परेशान किया था। दोपहर के समय शहर की सड़कों पर आम दिनों की तुलना में भीड़ कम नजर आई। तेज गर्म हवाओं के कारण लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले, जबकि अधिकांश लोग दिनभर घरों और दफ्तरों में ही रहे। मौसम के लगातार गर्म बने रहने से बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी असर दिखाई दिया। शाम ढलने के बाद ही लोगों की आवाजाही बढ़ती नजर आई। शाम की बात करें तो मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय कैंपस और संविधान पार्क के वहां पर शाम चार बजे बाद लोग वॉक करने आते है लेकिन गर्मी के चलते वहां शाम को इस समय लोगों का आना-जाना कम था। आज की ही बात करें तो शाम करीब 6 बजे तक गिनती के लोग थे क्योंकि इस समय तक भी गर्म हवाएं के थपेड़े थे।