उत्तर प्रदेश के सोनभद्र से एक चौंकाने वाला सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. एक व्यक्ति घर के बरामदे से आइसक्रीम लेने के दौरान अचानक संतुलन खो बैठा और नीचे गिर गया. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोग तुरंत उसकी मदद के लिए पहुंचे. राहत की बात यह रही कि व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई और उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है.