राजस्थान में अलवर में सोमवार दोपहर बाद मौसम बदला और बारिश हुई। झालावाड़ जिले में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में सोमवार की छुट्टी रही। इधर, मौसम विभाग ने आगामी एक सप्ताह मानसून कमजोर रहने और मौसम ड्राई रहने की संभावना जताई है। करौली के सपोटरा इलाके के डूडीपुरा गांव में श्मशान घाट तक जाने का रास्ता सही नहीं होने से ग्रामीणों को शवयात्रा करीब 4 फीट पानी से होकर निकालनी पड़ा। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। फलोदी में रविवार को अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम से जुड़ी फोटोज…
मानसून के बड़े अपडेट्स… धौलपुर के राजाखेड़ा में 58 MM पानी बरसा : पिछले 24 घंटे का मौसम देखें तो जयपुर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, करौली, बारां, सवाई माधोपुर, अलवर में दोपहर तक बादल छाए रहे। कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। भरतपुर के पास डीग में 45, धौलपुर के राजाखेड़ा में 58, सवाई माधोपुर के बौंली में 15, कोटा के चेचट में 18, चित्तौड़गढ़ के बड़ी सादड़ी में 46, बारां के छबड़ा व अटरू में 22-22 MM बरसात दर्ज हुई। उत्तरी जिलों में तूफानी बारिश : श्रीगंगानगर, बीकानेर, हनुमानगढ़ में रविवार दोपहर तक मौसम ड्राई रहा। हल्के बादलों के साथ गर्मी-उमस रही। दोपहर बाद घने बादल छाने के साथ तेज हवा चली और बारिश हुई। बीकानेर के लूणकरणसर, खाजूवाला, श्रीगंगानगर के पदमपुर और हनुमानगढ़ के कुछ एरिया में तूफानी बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी-उमस से राहत मिली। तापमान में भी गिरावट हुई। कल से कमजोर रहेगा मानसून : मौसम विशेषज्ञों ने बताया- मानसून ट्रफ श्रीगंगानगर, रोहतक, सतना, डालटनगंज, बांकुरा होते हुए बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है। लो-प्रेशर सिस्टम दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उससे लगते एरिया पर एक्टिव है। इसके चलते राज्य में केवल पूर्वी और उत्तरी हिस्सों में अगले दो दिन छुटपुट बारिश होने और बादल छाए रहने की संभावना है। 8-9 सितंबर से राज्य में मानसून के फिर से एक सप्ताह के लिए कमजोर होने की परिस्थिति बनेगी। पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। कहीं-कहीं छुटपुट बारिश हो सकती है। शेष राजस्थान में आसमान साफ रहने, धूप निकलने और तापमान बढ़ने की संभावना है। पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
