पश्चिम बंगाल के पहले चरण के बाद अब सभी की निगाहें दूसरे चरण की 142 सीटों पर लगी हुई हैं. फाइनल राउंड का चुनाव ममता बनर्जी के पावर ग्राउंड पर खेला जाना है, जिसके बदौलत बंगाल की सत्ता पर टीएमसी काबिज है. बीजेपी ने इस इलाके में सेंधमारी के लिए कई सियासी प्रयोग किए हैं, जिसका टेस्ट अब होना है.