जिले में नई जनगणना का काम आज से शुरू हो गया है। सरकार ने इस बार लोगों को खुद अपनी जानकारी ऑनलाइन भरने की सुविधा दी है। लोग 1 मई से 15 मई तक पोर्टल पर जाकर अपने परिवार का विवरण दर्ज कर सकते हैं।
दो चरणों में होगा काम प्रशासन ने जनगणना के काम को दो हिस्सों में बांटा है। पहला चरण (1 मई से 15 मई): इसमें लोग वेबसाइट पर जाकर खुद अपनी जानकारी भर सकेंगे। दूसरा चरण (16 मई से 14 जून): जो लोग ऑनलाइन जानकारी नहीं भर पाएंगे, उनके घर सरकारी कर्मचारी (प्रगणक) आएंगे और डेटा लेंगे।
कैसे भरें ऑनलाइन जानकारी सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट se.census.gov.in पर जाएं। अपना मोबाइल नंबर डालें और OTP के जरिए लॉगिन करें। परिवार के सदस्यों, मकान और शिक्षा से जुड़ी जानकारी भरें। आखिर में Submit करें और मिला हुआ नंबर अपने पास सुरक्षित रख लें। जानकारी बिल्कुल सही और पूरी भरें। एक परिवार की जानकारी एक ही बार दर्ज होनी चाहिए। जिला कलेक्टर डॉ अरुण गर्ग ने नागरिकों से अपील की है कि इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें ताकि देश के विकास के लिए सही आंकड़े तैयार हो सकें। किसी भी समस्या होने पर पास के जनगणना केंद्र से मदद ली जा सकती है।