अबोहर में एक व्यक्ति से लूटपाट के मामले में थाना सिटी-2 पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से लूटी गई 2 हजार रुपये की नकदी भी बरामद की है। आरोपियों को अदालत में पेश करने की तैयारी की जा रही है। इस मामले की जांच एएसआई विनोद कुमार कर रहे हैं।एसपी अश्वत ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि यह वारदात 29 अप्रैल को दोपहर करीब 3 बजे हुई थी। आरोपी ने हथियार से किया हमला नई आबादी गली नंबर-17 निवासी राजीव कुमार गली नंबर-1 से गुजर रहे थे, तभी आर्य नगरी गली नंबर-2 निवासी हनी उर्फ रांझा और शैंटी ने उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। हमलावरों ने राजीव की जेब से 2 हजार रुपए लूट लिए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 126(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि इन दोनों आरोपियों पर पहले से ही लगभग आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब उनका रिमांड लेकर मामले में आगे की जांच कर रही है।