अबोहर नगर निगम चुनाव के नतीजों ने सीमावर्ती क्षेत्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर कर दिया है। आज कड़ी सुरक्षा और प्रशासनिक मुस्तैदी के बीच हुई मतगणना में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने स्पष्ट बहुमत हासिल करते हुए 50 में से 28 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। वहीं, प्रदेश की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) को 20 सीटों के साथ संतोष करना पड़ा है। इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी पूरी तरह हाशिए पर चली गई और उसे महज 1 सीट मिली, जबकि 1 सीट निर्दलीय (आजाद) प्रत्याशी के खाते में गई। फाजिल्का के बाद अबोहर नगर निगम में भी भाजपा की यह परफॉर्मेंस दर्शाती है कि मालवा क्षेत्र के शहरी इलाकों में भाजपा का आधार मजबूत हुआ है। अब देखना यह होगा कि भाजपा अपने दम पर मेयर की कुर्सी संभालती है या ‘आप’ कोई नया राजनीतिक दांव खेलती है। बीजेपी के सुनील जाखड़ और आप के अरुण नारंग मौके पर रहे मोजूद अबोहर में आज सुबह 8 बजे एसडीएम रविंद्र सिंह अरोड़ा की देखरेख में मतगणना प्रक्रिया शुरू हुई। चुनाव की संवेदनशीलता को देखते हुए मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। इस दौरान आम आदमी पार्टी के इंचार्ज अरुण नारंग और अबोहर के स्थानीय विधायक संदीप जाखड़ भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और पल-पल के नतीजों पर नजर बनाए रखी। पार्टीवार अंतिम स्थिति: भाजपा: 28 सीटें आम आदमी पार्टी: 20 सीटें कांग्रेस: 01 सीट निर्दलीय: 01 सीट
पहले दौर में ‘आप’ आगे, बाद में भाजपा की जबरदस्त वापसी मतगणना की शुरुआत बेहद रोमांचक रही। पहले राउंड की गिनती (वार्ड 1 से 6) में आम आदमी पार्टी ने 4 सीटें जीतकर बढ़त बनाई, जबकि भाजपा को केवल 2 सीटें मिलीं। लेकिन जैसे-जैसे राउंड आगे बढ़े, भाजपा ने शहरी और अर्ध-शहरी वार्डों में एकतरफा पकड़ बनाते हुए ‘आप’ को काफी पीछे छोड़ दिया। छठे और सातवें राउंड में भाजपा के उम्मीदवारों ने लगातार जीत दर्ज कर बहुमत का 26 का आंकड़ा आसानी से पार कर लिया। बीजेपी को बहुमत के बावजूद ‘आप’ का भी दावा हालांकि आंकड़ों के लिहाज से भाजपा ने 28 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत (कुल 50 में से 26 जरूरी) हासिल कर लिया है, लेकिन परिणाम घोषित होने के बाद भाजपा के साथ-साथ आम आदमी पार्टी ने भी स्थानीय स्तर पर अपना बोर्ड बनाने और मेयर पद पर दावा ठोंक दिया है, जिससे आने वाले दिनों में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ना तय है।
अबोहर नगर निगम: सभी 50 वार्डों के विजेताओं की पूरी सूची
