Yes Bank Q2 Results: प्राइवेट सेक्टर के यस बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही का अपना रिजल्ट जारी कर दिया है। दूसरी तिमाही में बैंक ने 654.5 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया है। एक साल पहले की समान तिमाही में बैंक ने 553 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था। इस तरह कंपनी के प्रॉफिट में 18.3 फीसदी की ग्रोथ दर्ज हुई है। हालांकि, तिमाही दर तिमाही आधार पर बैंक का शुद्ध मुनाफा 18.3 फीसदी गिरा है। यह जून तिमाही में 801.06 करोड़ रुपये रहा था।