Aaj Ka Mausam: कोटा में मंगलवार अलसुबह हल्की बारिश हुई जिसके बाद मौसम विभाग ने राजस्थान के 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बारां, कोटा, झालावाड़, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ जिलों और आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं पर मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश, आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं पर तेज़ हवा (20-30 kmph) चलने की संभावना जताई है। साथ ही मेघगर्जन के समय सुरक्षित स्थान पर शरण लेने और पेड़ों के नीचे शरण ना लेने। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकाल देने के साथ ही मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करने का अनुरोध किया है।