Year Ender 2025: शेयर बाजार में उठापटक के बीच 2025 में जमकर आइपीओ लॉन्च हुए, यही ट्रेंड नए साल में भी जारी रहने की उम्मीद है। मेनबोर्ड पर इस साल अब तक 103 आइपीओ लिस्ट हुए, जिनमें से 70 कंपनियों ने लिस्टिंग के दिन फायदा दिया और 32 कंपनियां डिस्काउंट पर लिस्ट हुई। हालांकि, इस साल लॉन्च आइपीओ में से करीब 52% अपने इश्यू प्राइस से नीचे ट्रेड कर रहे हैं। वहीं एसएमई सेगमेंट में 257 आइपीओ आए, जिनमें से 129 अपने इश्यू प्राइस से भी नीचे है। आइपीओ के प्रति निवेशकों के रुझान में भी बदलाव आया है। इस साल अधिकतर बड़े आइपीओ ने निवेशकों को मुनाफा दिया और छोटे आइपीओ ने नुकसान कराया।
