साल 2025 निवेशकों के लिए कई मायनों में खास रहा। महंगाई, जियोपॉलिटिकल टेंशन और ग्लोबल इकोनॉमी में बदलाव के बीच अलग-अलग धातुओं ने अलग-अलग तरह का प्रदर्शन किया। अगर किसी निवेशक ने 1 जनवरी 2025 को 10,000 रुपये सोने, चांदी या तांबे में लगाए होते, तो दिसंबर के आखिर तक काफी अच्छा रिटर्न मिल जाता। इसके साथ ही निफ्टी50 और बैंक निफ्टी भी अच्छे विकल्प रहे।