Adani Stocks Performance: शेयर बाजार के लिए साल 2025 उतार-चढ़ाव वाला रहा। मार्केट ने कुछ बड़े गोते लगाए और फिर धीरे-धीरे रिकवरी करता दिखाई दिया। इस दौरान कई दिग्गज स्टॉक्स लड़खड़ाते नजर आए। उदाहरण के तौर पर, देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी का शेयर इस साल अब तक (YTD) 5 प्रतिशत से अधिक लुढ़का। जिंदल समूह की कंपनी Jindal SAW के लिए भी यह साल अच्छा नहीं रहा। कंपनी का स्टॉक 2025 में 40% से अधिक नीचे आया है।
