भारतीय शेयर बाजार आज गुरुवार को भारी बढ़त लेकर खुला है और शुरुआती कारोबार में भी अच्छी खासी तेजी देखी जा रही है। शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 0.89 फीसदी या 756 अंक की बढ़त लेकर 85,181 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 शेयर हरे निशान पर और 3 शेयर लाल निशान पर थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी इस समय 0.78 फीसदी या 210 अंक की तेजी के साथ 26,079 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। आइए जानते हैं कि आज शेयर बाजार में दिख रही तेजी के पीछे क्या कारण हैं।
