Share Market Down: भारतीय शेयर बाजार आज भारी गिरावट के साथ बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 1.44 फीसदी या 1092 अंक की गिरावट के साथ 74,775 पर बंद हुआ है। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 25 शेयर लाल निशान पर और 5 शेयर हरे निशान पर थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 1.50 फीसदी या 359 अंक की गिरावट के साथ 23,547 पर बंद हुआ।