Weather Update : राजस्थान में अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में मौसम के दो रंग देखने को मिल रहे हैं। कहीं रात के तापमान में गिरावट से सर्दी का अहसास होने लगा है, तो कहीं दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का असर बना हुआ है। मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी के अनुसार 24 अक्टूबर को जयपुर, कोटा, भरतपुर और बीकानेर संभाग में बारिश की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं मेघगर्जन, 30-40 KMPH की गति से तेज हवाओं के साथ हल्की मध्यम बारिश होने व शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। वहीं 25 अक्टूबर से राज्य के अधिकांश भागों में आगामी तीन-चार दिन मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है।