Blinkit Thar Delivery Viral Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक अनोखी डिलीवरी का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हंसने और सोचने दोनों पर मजबूर कर दिया है। आमतौर पर जहां ब्लिंकिट की डिलीवरी बाइक या साइकिल से होती है, वहीं इस बार सामान महिंद्रा थार SUV से डिलीवर हुआ — और वो भी पूरे स्टाइल में! वीडियो में एक डिलीवरी एजेंट को काली रंग की चमचमाती थार से उतरकर ग्राहक को सामान देते हुए देखा जा सकता है। यह दृश्य इतना अनोखा था कि यूज़र्स ने तुरंत इसे “Blinkit Premium Edition” का नाम दे दिया। वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूज़र Divyagrooves ने शेयर किया है, जिसमें बैकग्राउंड में एक व्यक्ति चौंकते हुए कहता है, “भाई, ये थार में डिलीवरी करने आया है क्या!”
