Venezuela Oil Crisis 2026 : अंतरराष्ट्रीय राजनीति में आए एक बड़े भूचाल से ग्लोबल ऑइल मार्केट और भारतीय शेयर बाजार की धड़कनें बढ़ गई हैं। वेनेजुएला (Venezuela Oil Production 2026) में अमेरिकी सैन्य हस्तक्षेप के माध्यम से हुए सत्ता परिवर्तन से कच्चे तेल (Crude Oil) की आपूर्ति को लेकर अनिश्चितता पैदा हो गई है। इसका सीधा असर भारतीय सरकारी तेल कंपनियों (OMCs) के शेयरों पर देखने को मिल रहा है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिन तेल की कीमतों और भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं।