भारत के वाहन उद्योग ने फरवरी 2026 में इतिहास रच दिया। सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) ने शुक्रवार 13 मार्च को जो आंकड़े जारी किए, उनके मुताबिक यात्री वाहनों, दोपहिया और तिपहिया तीनों श्रेणियों ने फरवरी महीने की अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री दर्ज की है।
