Vedanta Share Ratio: वेदांता के निवेशकों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है। कंपनी के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कंपनी के डिमर्जर (Demerger) करने के बाद वेदांता के शेयरधारकों को जानकारी दी। उन्होंने इस रीस्ट्रक्चरिंग को एक ‘ऐतिहासिक कदम’ बताया है। इस प्रक्रिया के बाद वेदांता का कारोबार 5 अलग-अलग कंपनियों में बंट जाएगा। इस संदेश के जरिए उन्होंने कई अहम जानकारी निवेशकों के साथ साझा की। सबसे ज्यादा चर्चित विषय यह है कि वेदांता के निवेशकों के शेयरों की संख्या में बढ़ोतरी होने जा रही है।