US Venezuela tension impact on India: अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तनाव से भारतीय निवेशकों को कुछ फायदा हो सकता है। माना जा रहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला के तेल भंडार पर कब्जे के लिए यह पूरी कहानी लिखी है। वेनेजुएला के पास तेल का बड़ा भंडार है और उस पर नियंत्रण अमेरिका की ताकत को कई गुना बढ़ा सकता है। यही वजह है कि रूस जैसे देश फिलहाल दहशत में आ गए हैं। हालांकि, भारत को इससे कुछ आर्थिक लाभ मिल सकता है। एक्स्पर्ट्स की मानें तो वेनेजुएला के तेल क्षेत्र पर लगे प्रतिबंधों में अब ढील की उम्मीद है। यदि ऐसा होता है, तो भारत की ओएनजीसी विदेश लिमिटेड (OVL) को करीब 1 अरब डॉलर का बकाया मिल सकता है। इसके साथ ही भारत को सस्ता क्रूड आयात करने का अवसर भी मिल सकता है।
