Donald Trump : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्यापार जगत को एक नई चेतावनी दे कर तहलका मचा दिया है।उनका टैरिफ क्रिकेट की गूगली और बाउंसर गेंद की तरह हो गया है। बिजनेसमैन और जनता समझ पाएं, उससे पहले ही न समझ में आने वाली गेंद आ जाती है। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट (US Supreme Court) की ओर से डोनाल्ड ट्रंप के भारी-भरकम टैरिफ (Tariffs) को अवैध करार दिए जाने के बाद ट्रंप ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। ट्रुथ सोशल (Truth Social) पर एक लंबी पोस्ट में ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट के प्रति असम्मान जताते हुए जानबूझकर उसे ‘लोअर केस’ (lower case letters) में लिखा। ट्रंप ने दावा किया कि इस ‘हास्यास्पद और मूर्खतापूर्ण’ (ridiculous and dumb) फैसले ने अनजाने में (accidentally and unwittingly) उन्हें राष्ट्रपति के तौर पर पहले से कहीं अधिक ताकत और अधिकार (far more powers and strength) दे दिए हैं। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर (Jamieson Greer )ने कहा कि फैसले के बावजूद सरकार की टैरिफ नीति जस की तस रहेगी।