US-Iran Tension: अरब सागर (Arabian Sea) में अमेरिकी युद्धपोत ‘यूएसएस अब्राहम लिंकन’ द्वारा ईरानी ड्रोन को मार गिराए जाने की घटना ने नई दिल्ली की चिंता बढ़ा दी है। यह सिर्फ दो देशों की लड़ाई नहीं है; इसका भारत की रसोई, पेट्रोल की कीमतों (Oil Price Hike India) और अर्थव्यवस्था पर सीधा असर पड़ सकता है। आइए आंकड़ों के माध्यम से समझते हैं कि अगर यह तनाव युद्ध में बदलता है (Iran Tension Impact), तो भारत को कितना बड़ा नुकसान हो सकता है।