US-Iran war: होर्मुज स्ट्रेट खोलने की पांच दिन की डेडलाइन खत्म हो गई। नतीजा? ईरान ने ट्रंप की कोई बात नहीं सुनी। अब ट्रंप ने इसके लिए 10 दिन और बढ़ा दिये हैं। नई डेडलाइन 6 अप्रैल 2026 है। ट्रंप ने कहा कि बातचीत बहुत अच्छी चल रही है। लेकिन बाजार के जानकार कह रहे हैं कि यह महज कूटनीति नहीं है, बल्कि अमेरिका खुद कई मोर्चों पर दबाव में है। अमेरिका-ईरान युद्ध को एक महीना हो गया है। अमेरिका और इजराइल के हमलों ने ईरान की सैन्य ताकत को काफी नुकसान पहुंचाया है, कई बड़े नेता मारे गए हैं। लेकिन जंग के मैदान में जीत और रणनीतिक लक्ष्य हासिल करना, ये दोनों अलग-अलग चीज़ें हैं। और यहीं पर ट्रंप फंसे हुए हैं। डेडलाइन क्यों बढ़ाई? इसके पीछे सिर्फ एक नहीं, पांच बड़े कारण हैं:
