Defense Budget : अमेरिका और ईरान के बीच भड़के सीधे युद्ध ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है। मिसाइलों और धमाकों की गूंज के बीच रक्षा खर्च के चौंकाने वाले आंकड़े (US Iran War Cost)सामने आ रहे हैं, वे और भी ज्यादा चौंकाने वाले हैं। एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका (Pentagon Military Action)ने ईरान पर अपने आक्रामक सैन्य अभियान के पहले ही दिन, यानि महज 24 घंटे के भीतर 779 मिलियन डॉलर (लगभग 6,500 करोड़ रुपये) से ज्यादा फूंक दिए हैं। आधुनिक युद्ध कितना महंगा हो सकता है, यह आंकड़ा उस तबाही का जीता-जागता प्रमाण है। सैन्य जानकारों का मानना है कि यह बेतहाशा खर्च अमेरिका के साल 2026 के कुल रक्षा बजट का लगभग 0.1 प्रतिशत हिस्सा है। “ऑपरेशन एपिक फ्यूरी” नाम के इस महाअभियान (America Iran Conflict) के तहत अमेरिका ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई और अन्य शीर्ष सैन्य कमांडरों को निशाना बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी। इस भीषण हमले में अमेरिका ने दुनिया के सबसे महंगे और खतरनाक हथियारों का इस्तेमाल किया। इनमें बी-2 स्टील्थ बॉम्बर, एफ-22, एफ-35 और एफ-16 जैसे अत्याधुनिक लड़ाकू विमानों के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर प्लेन भी शामिल थे।
