Stock Market Prediction Today: अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व (Fed) ने अपनी जून 2026 की बैठक में ब्याज दरों को बिना किसी बदलाव के बरकरार रखा है। यह फैसला बाजार की उम्मीदों के अनुसार रहा, लेकिन बैठक के बाद जारी संकेतों ने निवेशकों का ध्यान खींचा है। फेड के नए प्रमुख केविन वार्श की अध्यक्षता में हुई पहली पॉलिसी बैठक में यह स्पष्ट हुआ कि केंद्रीय बैंक अभी महंगाई और आर्थिक वृद्धि के आंकड़ों का इंतजार करना चाहता है। वहीं, इस साल रेट बढ़ाने के भी संकेत मिले हैं। इससे भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को सुस्त शुरुआत के संकेत दिख रहे हैं।
