US Attack On Venezuela: एक युद्ध थमने के संकेत मिलते हैं कि दूसरा शुरू हो जाता है। पिछले कुछ वर्षों से दुनिया में यही हो रहा है। अब अमेरिका ने वेनेजुएला पर सैन्य हमला कर दिया है। अमेरिका ने वेनेजुएला की राजधानी काराकस सहित 4 शहरों पर 9 हवाई हमले किए हैं। सीबीएस न्यूज, फॉक्स न्यूज और एएफपी ने भी वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले की जानकारी दी है। काराकस में कई इलाकों मे तेज धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं। पूरे वेनेजुएला में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है।
