UPSC ने सिविल सर्विस एग्जाम 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। बालोतरा जिले के पचपदरा निवासी गौरव चौपड़ा ने 83 वीं रैक हासिल की है। बालोतरा शहर निवासी जितेंद्र प्रजापति ने 283 रैंक लेकर कलेक्टर बनने का सपना पूरा किया है। जितेंद्र ने आखिरी प्रयास में यूपीएससी को क्रेक किया है। चाचा राकेश चौपड़ा ने बताया- मेरे भतीज का गौरव का 83वीं रैक लगी है। तीसरे प्रयास में यूपीएससी को क्लियर किया है। 11वीं-12वीं जोधपुर डीपीएस की है। मुंबई कॉलेज से ग्रेज्युऐशन की। यूपीएससी की तैयारी जीटो दिल्ली में की थी। इंटरव्यू तक पहली बार ही पहुंचा था। एक बहन है। जो अहमदाबाद से सीए की कर रही है। 25 फरवरी को दिल्ली में इंटरव्यू था। 2 मार्च को ही बालोतरा आए थे। पिता चलाते हैं कैंटीन, बेटा सिविल सर्विसेज में सिलेक्ट बालोतरा के निवासी जितेंद्र प्रजापति की 287वीं रैंक आई है। उन्होंने 9वें और आखिरी प्रयास में यूपीएससी क्लियर किया। उनके पिता रामेश्वर लाल प्रजापति प्राइवेट कंपनी में कैंटीन चलाते हैं। जितेंद्र का बड़ा भाई पिता के साथ ही काम संभालता है। जितेंद्र ने गुजरात से इंजीनियर की पढ़ाई की है। जबकि छोटी बहन सीए है।
