साल 2025 में 371 IPOs आए, इसमें मेनबोर्ड और SME दोनों ही पब्लिक इश्यू शामिल रहे. इसके पिछले साल यानी 2024 में 332 IPO ने बाजार में दस्तक दी थी, 2023 में सिर्फ 240 IPOs ही बाजार में आए थे. अबतक कंपनियों ने इन पब्लिक इश्यूज से 1.75 लाख करोड़ रुपये जुटाए हैं, जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है. अब हम साल 2026 में दाखिल हो रहे हैं, तो नजरें इस बात पर रहेंगी कि क्या नया साल भी 2025 की तरह IPOs से गुलजार रहेगा।