IPO Next Week: अगले हफ्ते 5 नए आईपीओ लॉन्च होने जा रहे हैं। इनमें 2 मैनबोर्ड आईपीओ और 3 एसएमई आईपीओ हैं। इसके अलावा, पहले से चल रहे दो आईपीओ में भी पैसा लगाने का मौका मिलेगा। नए लॉन्च हो रही मैनबोर्ड आईपीओ में क्यूब हाईवे ट्रस्ट और एक्स्ट्रानेट टेक्नोलॉजी शामिल हैं। वहीं, एसएमई आईपीओ में श्री बालाजी (माला) टेक्सटाइल, मेटालिक टेक्नोफोर्ज और गल्फ लॉयड्स के आईपीओ शामिल हैं। आइए जानते हैं कि इनमें कब तक निवेश किया जा सकता है और प्राइस बैंड व जीएमपी क्या हैं।
