उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में 2 करोड़ रुपये की लूट का मुख्य आरोपी नरेश खैर पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया. फरार नरेश के पास से 40 लाख कैश, दो पिस्टल और कई कारतूस बरामद हुए. वह अलीगढ़ का रहने वाला था और उस पर दर्जनों मामले दर्ज थे. पुलिस ने अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट और नेटवर्क की जांच जारी रखी है.