Unsafe Building: देश के महानगरों से लेकर छोटे शहरों तक हर साल बड़ी संख्या में रिहायशी इमारतें जर्जर घोषित होती हैं। बढ़ती उम्र, खराब रखरखाव और बुनियादी ढांचे में कमजोरी इन्हें खतरनाक बना देते हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल उठता है कि असुरक्षित (Unsafe) घोषित होने पर फ्लैट के मालिकों का क्या होगा, लोन का क्या बनेगा और आगे क्या रास्ता अपनाया जा सकता है।