UK-India Free Trade Agreement: ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर (Keir Starmer India Visit) ने 8 अक्टूबर 2025 को मुंबई में व्यापारिक नेताओं से मुलाकात की और भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते (UK-India Free Trade Agreement) को ब्रेक्जिट के बाद का सबसे बड़ा समझौता बताया। यह उनकी पहली आधिकारिक भारत यात्रा है, जो पीएम नरेंद्र मोदी ( PM Modi) की जुलाई 2024 की यूके यात्रा का जवाबी दौरा है। स्टार्मर 125 से अधिक व्यापारिक नेताओं और अधिकारियों के साथ भारत पहुंचे, जो ब्रिटेन का अब तक का सबसे बड़ा व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल है। मुंबई के ताज महल पैलेस में उन्होंने उद्योग जगत के दिग्गजों से कहा, “यह समझौता ब्रेक्जिट के बाद हमारा सबसे महत्वपूर्ण कदम है।” इस FTA से दोनों देशों के बीच सालाना दो खरब अस्सी अरब पचास करोड़ रुपये का व्यापार बढ़ाने का लक्ष्य है।