DMart Share Price Fall: शुक्रवार के कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार शानदार तेजी के साथ ट्रेड करता दिखा। इससे सेंसेक्स और निफ्टी के अधिकतर शेयरों में तेजी देखने को मिली है। लेकिन इस तेजी के बावजूद निफ्टी नेक्स्ट-50 के कुछ प्रमुख शेयर ऐसे हैं, जिनमें गिरावट देखने को मिल रही है। इनमें डीमार्ट की पेरेंट कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट, टीवीएस मोटर्स, टोरेंट फार्मास्यूटिकल्स, जाइडस लाइफसाइंसेज और लोढ़ा डेवलपर्स शामिल हैं।
