Trump Tarrif: अमेरिका और फ्रांस के बीच कूटनीतिक रिश्ते एक बार फिर सुर्खियों में हैं। वैश्विक शांति पहल को लेकर शुरू हुई बातचीत अब व्यापारिक धमकियों तक पहुंच गई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के एक प्रस्ताव को ठुकराने पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए वाइन और शैम्पेन पर 200 प्रतिशत का भारी टैरिफ लगाने की चेतावनी दी है। यह विवाद गाजा के लिए प्रस्तावित एक नए पीस बोर्ड और उसकी संरचना को लेकर सामने आया है, जिसने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में नई बहस छेड़ दी है।