World Economic Forum: विश्व आर्थिक मंच (WEF) की सालाना बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Trump Davos Live) ने एक बार फिर दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। उन्होंने अपने चिर-परिचित अंदाज में जहां अमेरिकी अर्थव्यवस्था की मजबूती का बखान किया, वहीं यूरोप (US Europe Relations) को खरी-खरी सुनाते हुए ग्रीनलैंड डील (Greenland Crisis 2026) की अपनी मंशा को फिर से हवा दे दी है। इस हाई-प्रोफाइल दौरे के बीच उनके विमान ‘एयरफोर्स वन’ (Air Force One Problem) में आई तकनीकी खराबी ने भी सुरक्षा गलियारों (Arctic Security) में खलबली मचा दी है।