Bharti Airtel Share Fall: भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार के कारोबारी सत्र में बढ़त देखने को मिल रही है। दोनों ही एक्सचेंज हरे निशान में ट्रेड करते दिखे। एनएसई निफ्टी 114.60 अंकों की बढ़त के साथ 24,120 पर पहुंच गया। इसके अलावा बीएसई सेंसेक्स में 344 अंकों की बढ़त देखने को मिली। सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर इस तेजी के बीच लार्सन एंड टुब्रो, भारती एयरटेल, पावरग्रिड शेयर जैसे शेयर निफ्टी-50 के टॉप लूजर्स की लिस्ट में शामिल दिखे।
