Top Gainers & Losers: भारतीय शेयर बाजार आज सपाट बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 0.03 फीसदी या 27.46 अंक की गिरावट के साथ 82,248 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 14 शेयर हरे निशान पर और 16 शेयर लाल निशान पर थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 0.06 फीसदी या 14 अंक की बढ़त के साथ 25,496 पर बंद हुआ। फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में आज सबसे अधिक तेजी दर्ज हुई।