Honorable Discharge: इलेक्ट्रिक वाहन (EV) क्रांति के जनक एलन मस्क ने एक बार फिर पूरी दुनिया को चौंका दिया है। टेस्ला ने आधिकारिक तौर पर अपनी दो सबसे प्रतिष्ठित और प्रीमियम कारों, Model S और Model X, का उत्पादन बंद करने का निर्णय लिया है। यह फैसला केवल एक मॉडल बंद करना नहीं है, बल्कि टेस्ला के भविष्य के स्वरूप को पूरी तरह बदलने की एक सोची-समझी रणनीति है। मस्क अब टेस्ला को एक कार कंपनी से बदल कर दुनिया की सबसे बड़ी AI और रोबोटिक्स फर्म बनाने की राह पर निकल पड़े हैं।