Stock Market Today 3rd July 2026: भारतीय शेयर बाजार आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को बढ़त के साथ खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 650 अंक की बढ़त के साथ 78,152 पर खुला है। शुरुआती कारोबार में यह 0.63 फीसदी या 482 अंक बढ़कर 77,987 पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, एनएसई निफ्टी इस समय 0.65 फीसदी या 157 अंक की बढ़त के साथ 24,333 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। निफ्टी-50 पैक में सबसे अधिक तेजी एचसीएल टेक, टाटा स्टील, हिंडाल्को और सनफार्मा के शेयरों में देखने को मिली।
