Tata Capital Share Listing: भारत के चौथे सबसे बड़े और साल 2025 के सबसे बड़े आईपीओ में शेयरों की लिस्टिंग आज सोमवार को हो गई है। टाटा कैपिटल के आईपीओ ने निवेशकों को निराश किया है। यह शेयर बीएसई और एनएसई पर सपाट लिस्ट हुआ है। कंपनी का शेयर आईपीओ प्राइस की तुलना में सिर्फ 1 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हुआ है। लिस्टिंग के बाद भी इस शेयर में सपाट ही ट्रेडिंग देखी जा रही है। टाटा कैपिटल के आईपीओ को निवेशकों से कुछ खास रिस्पांस नहीं मिल पाया था। यह आईपीओ 1.95 गुना सब्सक्राइब हुआ था।