Tata Capital IPO: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा कैपिटल का आईपीओ आज सोमवार से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। इस आईपीओ को बुधवार 8 अक्टूबर तक सब्सक्राइब किया जा सकता है। टाटा ग्रुप की यह गैर-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी 310 से 326 रुपये प्रति शेयर के प्राइस बैंड में अपने शेयर बेच रही है। आईपीओ में न्यूनतम 46 शेयरों के लिए बोली लगाई जा सकती है। टाटा कैपिटल का टार्गेट इस आईपीओ से 15,511.87 करोड़ रुपये जुटाना है। आईपीओ में शेयरों की लिस्टिंग 11 अक्टूबर 2025 को होने की उम्मीद है।
