Sugar Price Latest News: भले ही चीनी के दाम पिछले 10 दिनों में कुछ कम हुए हों, लेकिन अभी भी कीमतें काफी ज्यादा हैं। सोमवार को देश में चीनी की औसत खुदरा कीमत 63.28 रुपये प्रति किलोग्राम पर थी। यह एक महीने में करीब 30 फीसदी और पिछले साल के मुकाबले करीब 38 फीसदी की तेजी है। दिलचस्प बात यह है कि चीनी मिलों से निकलने वाली चीनी के दाम अब तेजी से नीचे आ चुके हैं। यानी फैक्ट्री गेट पर कीमत घट गई है, लेकिन किराना दुकान तक इसका फायदा अभी पूरी तरह नहीं पहुंचा है।