Retail Sugar Prices: बड़े शहरों में चीनी की खुदरा कीमतों में सोमवार को तेजी दर्ज की गई। इससे पहले पिछले 8-10 दिनों से कीमतों में गिरावट देखी जा रही थी। चीनीमंडी के आंकड़ों के अनुसार, बड़े शहरों में चीनी के खुदरा दाम पिछले 10 दिन में करीब 10 रुपये प्रति किलो कम हो गए हैं। सरकार द्वारा चीनी के ड्यूटी फ्री आयात की अनुमति देने और स्टॉक लिमिट तय करने जैसे उपायों का असर कीमतों पर देखने को मिला है। थोक बाजार की बात करें, तो सोमवार को चीनी के भाव थोड़े नरम पड़े हैं।