Bollywood movie inspired entrepreneur: फिल्में महज मनोरंजन का साधन ही नहीं होतीं, कभी-कभी इंस्पिरेशन की वजह भी बन जाती हैं। बेंगलुरु के कारोबारी राजा नायक की सक्सेस (Raja Nayak Success Story) में एक बॉलीवुड फिल्म का बहुत बड़ा हाथ है। इस फिल्म ने राजा के अंदर की आग को बुझने नहीं दिया। जब वह मुश्किल में घिर जाते, निराशा उन्हें कमजोर करने की कोशिश करती, राजा बस यही सोचते कि जब फिल्म का हीरो कर सकता है तो वह भी कर सकते हैं। आज वह कारोबारी दुनिया का एक बड़ा नाम हैं। कई कंपनियों के मालिक हैं और युवाओं को कभी हार न मानने की सीख दे रहे हैं।
