Inspirational Women’s Day Special Rajasthan news: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले का एक छोटा सा गांव भेरूसरी आज पूरे प्रदेश में प्रेरणा की मिसाल बन चुका है। कभी कन्या भ्रूण हत्या और बाल विवाह जैसी कुरीतियों के कारण बदनाम रहे इस राज्य में इसी गांव की पांच बेटियों ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा यानी आरएएस परीक्षा पास कर इतिहास रच दिया। आज लोग इस गांव को पांच अफसर बहनों का गांव कहकर पहचानते हैं।