Patricia Narayan success story: जीवन साथी अगर अच्छा न हो तो जिंदगी जहन्नुम बन जाती है। तमिलनाडु की रहने वालीं पैट्रिसिया नारायण (Patricia Narayan) के साथ भी यही हुआ। उन्हें शादी में तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए उन्होंने अपने पति का घर छोड़ दिया, लेकिन यहां से आगे का सफर उनके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था। पैट्रिसिया के पास न कोई नौकरी थी और न ही इतनी जमापूंजी कि वह आसानी से कुछ समय गुजार सकें। उनके लिए एक अच्छी बात यह थी कि माता-पिता उनके साथ थे। पैरेंट्स के ‘साथ’ और बच्चों के प्यार को उन्होंने अपनी प्रेरणा बनाया। कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ती गईं और आज एक नामी रेस्टोरेंट चेन की मालकिन हैं।
