हर सफलता के पीछे होती है अटूट मेहनत, ज़िद और आंखों में कुछ बड़ा करने का सपना। ऐसी ही कहानी है पमिरेड्डी पिची रेड्डी (पी पी रेड्डी) की, जिन्होंने मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (Megha Engineering) की नींव रखी। जिनकी गिनती देश के सबसे सफर इंफ्रास्ट्रक्चर टायकूंस में होती है। लेकिन इस ऊंचाई तक पहुंचने के लिए पी पी रेड्डी को संघर्ष के कंटीले रास्तों से गुजरना पड़ा। पी पी रेड्डी Reddy) की कहानी उन चुनिंदा कारोबारियों में होती है, जिन्होंने बिना किसी बड़े कारोबारी खानदान, बिना शेयर बाजार की चमक और बिना ग्लैमर के, जमीन से उठकर एक मेगा इंफ्रास्ट्रक्चर साम्राज्य खड़ा किया।
