अमेरिकी शेयर बाजार में निवेश करने वाले कुछ भारतीय निवेशकों के पोर्टफोलियो में अचानक बड़ा बदलाव होने का मामला सामने आया है। करीब 30 निवेशकों ने आरोप लगाया है कि उनके डीमैट और निवेश खातों से Apple, Nvidia, Amazon, Tesla और Alphabet जैसी बड़ी कंपनियों के शेयर बिना अनुमति बेच दिए गए। इन शेयरों को बेचने से मिली रकम से एक कम जानी-पहचानी चीनी कंपनी Zhibao Technology के लाखों शेयर खरीद लिए गए। बाद में इस कंपनी के शेयरों में करीब 60 फीसदी की गिरावट आ गई। निवेशकों का दावा है कि इस पूरे घटनाक्रम में उन्हें 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है।