बीएसई और एनएसई ने आज 14 मार्च 2026 को एक खास ‘मॉक ट्रेडिंग सेशन’ यानी अभ्यास कारोबार सत्र का आयोजन किया है। आपने क्रिकेट में नेट प्रैक्टिस का नाम तो सुना ही होगा, जिसमें असली मैच से पहले खिलाड़ी अभ्यास करते हैं ताकि मैदान पर कोई गलती न हो। ठीक इसी तरह शेयर बाजार में भी आज ‘मॉक ट्रेडिंग’ हो रही है। इस विशेएष सत्र में असली पैसा नहीं लगता, बस सिस्टम की जांच होती है।
